सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Vaibhav Sooryavanshi Values An 80 More Than A Century IPL 2026
RR Inning
175/6 (17.5 ov)
Ravindra Jadeja 41(31)*
Donovan Ferreira 3 (2)
Rajasthan Royals elected to bat

IPL 2026: 'टीम जीते तो 80 रन भी शतक से ज्यादा महत्वपूर्ण...'; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता फैंस का दिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि टीम की जीत व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने बचपन से यही सीख दी कि अगर टीम नहीं जीतती, तो बड़े स्कोर का कोई महत्व नहीं। वैभव इस सीजन आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं।

Why Vaibhav Sooryavanshi Values An 80 More Than A Century IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी अंदाज से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अब अपनी सोच और क्रिकेट को लेकर नजरिया भी साझा किया है। वैभव का कहना है कि उनके लिए टीम की जीत किसी भी व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा अहम है।
Trending Videos

 

'शतक का कोई मतलब नहीं अगर टीम हार जाए'
वैभव ने बताया कि उनके पिता ने बचपन से ही उन्हें टीम फर्स्ट की सोच सिखाई है। उन्होंने कहा, 'बचपन से मेरे पिता हमेशा कहते थे कि अगर तुम शतक, दोहरा शतक या तिहरा शतक भी बना लो, लेकिन टीम नहीं जीतती, तो उन रनों का कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ आपका व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनकर रह जाएगा, टीम के किसी काम नहीं आएगा।' सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सिर्फ तीन रन से शतक से चूक गए थे। उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Why Vaibhav Sooryavanshi Values An 80 More Than A Century IPL 2026
गावस्कर और बांगड़ के पैर छूते वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
'जीत में बनाए 80 रन शतक से बड़े'
युवा बल्लेबाज ने कहा कि अगर उनकी टीम जीतती है, तो 80 रन की पारी भी उनके लिए शतक से बड़ी होती है। उन्होंने कहा, 'आखिर में क्रिकेट एक टीम गेम है। अगर मैं शतक की जगह 80 रन बनाऊं और टीम जीत जाए, तो वह मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है। लेकिन अगर मैं शतक बनाऊं और टीम हार जाए, तो उस शतक की कीमत कम हो जाती है।' उन्होंने कहा कि टीम जितना आगे जाएगी, उन्हें उतने ज्यादा मौके बड़े रिकॉर्ड बनाने के लिए मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरी टीम जितना लंबे समय तक टूर्नामेंट में रहेगी और प्लेऑफ या फाइनल तक पहुंचेगी, मुझे उतने ज्यादा मौके मिलेंगे शतक बनाने और रिकॉर्ड तोड़ने के। इससे टीम और मुझे दोनों को फायदा होगा।'
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के अगले दिन पहुंच गए थे प्रैक्टिस
वैभव ने अपनी अनुशासन वाली आदत के पीछे भी अपने पिता को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि भारत के अंडर-19 विश्व कप जीतने के अगले दिन भी वह अभ्यास करने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, 'यह सब मेरे पिता की वजह से है। बचपन से उन्होंने मुझसे इतनी प्रैक्टिस करवाई है कि अगर मैं एक दिन भी अभ्यास नहीं करता, तो लगता है जिंदगी थोड़ी धीमी हो गई है। इसलिए मुझे लंबे ब्रेक की जरूरत नहीं पड़ती, एक दिन काफी होता है।' वैभव ने कहा कि वनडे क्रिकेट से आईपीएल के टी20 फॉर्मेट में आने के लिए उन्हें अपनी तैयारी पर काम करना जरूरी लगा।

Why Vaibhav Sooryavanshi Values An 80 More Than A Century IPL 2026
वैभव और गेल - फोटो : ANI
सपोर्ट स्टाफ और फैंस को दिया श्रेय
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार ने टीम के सपोर्ट स्टाफ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर टीम इस सीजन ट्रॉफी जीतती है, तो वह इसे कोचिंग स्टाफ और फैंस को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा, 'हर कोच खिलाड़ियों के लिए बहुत मेहनत करता है। जिस तरह प्रैक्टिस सेशन प्लान किए जाते हैं और फिजियो व ट्रेनर खिलाड़ियों की रिकवरी का ध्यान रखते हैं, उसका बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर हम ट्रॉफी जीतते हैं, तो वह उनके और सभी आरआर फैंस के लिए होगी।'

रिकॉर्ड तोड़ रहा है 15 साल का बल्लेबाज
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का है और वह इस समय ऑरेंज कैप होल्डर हैं। वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक सीजन में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 600 से अधिक रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 65 छक्के भी निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed