सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rajat Patidar Stays Calm Before IPL 2026 Final, Focuses on the Present RCB vs GT

GT vs RCB Final: फाइनल मैच में दबाव को लेकर क्या बोले रजत पाटीदार? आरसीबी को लगातार दूसरी ट्रॉफी दिलाने पर नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 फाइनल से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह खिताबी मुकाबले को भी एक सामान्य मैच की तरह देख रहे हैं। पाटीदार ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की, जबकि मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने खिलाड़ियों की निरंतरता और दबाव में शांत रहने की क्षमता की तारीफ की।

Rajat Patidar Stays Calm Before IPL 2026 Final, Focuses on the Present RCB vs GT
रजत पाटीदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के फाइनल में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा है कि वह इस बड़े मैच को भी एक सामान्य मुकाबले की तरह ही देख रहे हैं। आरसीबी लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची है। टीम ने इस बार लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया।

पिछले साल की यादों से मिलेगा आत्मविश्वास
फाइनल से पहले आरसीबी द्वारा जारी एक वीडियो में पाटीदार ने कहा कि अहमदाबाद का मैदान टीम के लिए खास यादें लेकर आता है। उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। लगातार दूसरा फाइनल है और वही मैदान है। पिछले साल की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। यह फाइनल है, बड़ा मंच है, लेकिन मेरे लिए यह एक सामान्य मैच है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajat Patidar Stays Calm Before IPL 2026 Final, Focuses on the Present RCB vs GT
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार। अमर उजाला
वर्तमान पर फोकस रखना चाहते हैं कप्तान
पाटीदार का मानना है कि बड़े मुकाबलों में जरूरत से ज्यादा आगे की सोच नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए वह सिर्फ वर्तमान पर ध्यान देना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बड़े मैच को भी सामान्य मैच की तरह लेने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा वर्तमान में रहने की कोशिश करता हूं। मैं ज्यादा आगे नहीं सोचना चाहता कि यह फाइनल है या क्या होने वाला है। नतीजे के बारे में भी नहीं सोचता। बस वर्तमान पर ध्यान रखता हूं।'
विज्ञापन

टीम के प्रदर्शन पर जताया गर्व
आरसीबी ने इस सीजन 14 लीग मैचों में से 9 में जीत दर्ज की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
पाटीदार ने कहा, 'हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमने इस टूर्नामेंट में अब तक कैसा प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों ने दबदबा दिखाया है और टीम के लिए योगदान दिया है। यह बहुत सकारात्मक संकेत है।' उन्होंने अहमदाबाद में फिर से खेलने को लेकर कहा, "यहां की यादें शानदार हैं और हम आने वाले दिनों में कुछ और यादगार पल जोड़ना चाहते हैं।'

एंडी फ्लावर ने की टीम की तारीफ
आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि खिलाड़ियों ने फाइनल तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। फ्लावर ने कहा, 'लगातार दूसरा फाइनल और वही मैदान, इसलिए पिछले साल की कई यादें हैं। खिलाड़ियों ने यहां तक पहुंचने के लिए शानदार काम किया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस लीग में शीर्ष पर रहना आसान नहीं होता। इसके लिए कड़ी मेहनत, सही सोच, साहस और दबाव झेलने की क्षमता की जरूरत होती है। लेकिन अभी भी हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।' दबाव से निपटने को लेकर फ्लावर ने कहा, 'मेरा हमेशा मानना है कि जब दबाव हो तो चीजों को सरल रखना सबसे अच्छा तरीका होता है। मुझे लगता है कि खिलाड़ी भी इसी सोच के साथ मैदान में उतरेंगे।' अब आरसीबी की नजर गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने पर होगी। अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो वह आईपीएल इतिहास में लगातार दो ट्रॉफियां जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed