सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fight with schedule caste woman pradhan.

शादी समारोह में दलित महिला प्रधान से मारपीट

ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया (देहरादून) Updated Sun, 24 Apr 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
fight with schedule caste woman pradhan.
क्राइम
विज्ञापन

देहरादून के कालसी तहसील के कुरोली गांव में एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने दलित महिला प्रधान से मारपीट कर दी। महिला प्रधान ने लूटपाट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी महिला प्रधान और उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है।



शुक्रवार रात कुरोली गांव में इंदर सिंह की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में गांव की दलित महिला प्रधान विनीता देवी और गांव के ही मुकेश पक्ष के बीच विवाद हो गया। प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुकेश ने उन पर और उनके पति पर जातिसूचक टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर गांव के ही मुकेश ने टीकम सिंह और प्रीतम सिंह (दोनों पुत्र स्वर्गीय विजयराम) के साथ मिलकर उसने मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर महिला प्रधान के पति दिनेश, देवर चमन, जेठानी शोभा देवी के साथ भी मारपीट की गई। प्रधान का कहना है कि आरोपियों ने उनकी सोने की चेन और जेठानी की सोने की लौंग भी लूट ली।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से महिला निकिता पत्नी प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रधान पति दिनेश ने नशे की हालत में गांव निवासी एक विकलांग युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए थे। विरोध करने पर प्रधान पति ने उसके साथ भी मारपीट की। उसके पति मुकेश को जेल भिजवाने की धमकी दी।

राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। प्रधान पक्ष की तहरीर पहले आई, जिस कारण उनकी ओर से तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed