सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in ac special

एसी स्पेशल में घुसकर बदमाशों का तांडव

अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 04 Feb 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
robbery in ac special
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून लौट रही एससी स्पेशल ट्रेन के एक एसी कोच में घुसकर बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। एक बदमाश को पकड़ने पर उसने कोच अटेंडेंट का सिर भी फोड़ दिया।



दिल्ली-दून एसी स्पेशल ट्रेन सोमवार दिल्ली से वापस लौट रही थी। रात में सवा दो बजे के करीब ट्रेन जब मुजफ्फरनगर से करीब सात-आठ किलोमीटर दूर पहुंची तो अचानक चेन पुलिंग हुई और कुछ लोग ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने बी-6 कोच में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। ट्रेन कुछ पल बाद फिर चल दी। लूटपाट के दौरान बदमाशों में कोच में आने का शोर मच गया तो बदमाशों ने फिर चेन पुलिंग कर दी।
विज्ञापन


अटेंडेंट का सिर फोड़ दिया
कोच अटेंडेंट हुकुम सिंह ने भागते समय एक बदमाश को पकड़ लिया। नीचे उतर गए उसके साथियों ने ट्रेन में पत्थरबाजी कर दी, जिससे हुकुम सिंह का सिर फट गया।

तीसरी बार चेन पुलिंग हुई तो पकड़ा गया बदमाश भी उतरकर भाग गया। भागते समय भी बदमाश अंधेरे में ट्रेन पर पत्थर फेंकते चले गए, जिससे ट्रेन के कई शीशे टूट गए।

नकदी और सामान लूटा
रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी प्रेमचंद भी अपने परिवार के साथ इसी कोच में सवार थे। आईआईटी में काम करने वाले प्रेमचंद के परिजनों से बदमाश उनके 10 हजार रुपये नकद, हवाई जहाज के आठ टिकट और एक बैग ले गए।

आईआईटी में सर्विस करने वाले प्रेमचंद के मुताबिक काफी देर बदमाशों के आने के साथ पत्थरबाजी होती रही। बैग चोरी का पता नहीं लग पाया है।

नोएड़ा निवासी शीला शर्मा से भी 26 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल ले गए। शर्मा परिजनों के साथ देहरादून रिश्तेदारी में जा रही थी।

नहीं आए पुलिसकर्मी
हैरत की बात यह है कि किसी पुलिसकर्मी ने कोच में आकर यात्रियों का हौसला बढ़ाने की हिमाकत नहीं की है। पीड़ितों ने रुड़की और देहरादून में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने सनसनीखेज वारदात की तहरीर चोरी में ली है। चौदह दिन में कोच में लूटपाट की यह दूसरी बड़ी वारदात है।

आठ के करीब थे बदमाश
ट्रेन में सवार देहरादून निवासी एसएन शर्मा के मुताबिक तीन बार चेन पुलिंग के साथ पत्थरबाजी हुई है। बदमाशों की संख्या आठ के करीब थी। नोएड़ा के पीड़ित परिवार ने देहरादून थाने में इसकी शिकायत दे दी है।

क्या कहती है पुलिस
एसी ट्रेन में यह वारदात मुजफ्फरनगर से निकलने के बाद की है। पीड़ित परिवार की शिकायत से वहां की जीआरपी को अवगत करा दिया गया है। हरिद्वार में भी ट्रेन में मारपीट की कोई घटना हुई है।
-भगवान सिंह जीआरपी चौकी प्रभारी रुड़की।

एसी स्पेशल ट्रेन में बामनहेरी के पास कोच में यात्रियों का सामान चोरी होने की सूचना मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। उनके थाने कोई पीड़ित नहीं आया है।
रंजन शर्मा, एसओ जीआरपी मुजफ्फरनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed