सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government and private schools will be graded Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अब सरकारी और निजी स्कूलों की होगी ग्रेडिंग, बारह सदस्यीय स्वतंत्र बोर्ड का बनेगा प्राधिकरण

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

अब सरकारी और निजी स्कूलों की ग्रेडिंग के लिए बारह सदस्यीय स्वतंत्र बोर्ड का एक प्राधिकरण बनाया जाएगा। जोकि एक मजबूत और सुलभ सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करेगा।

Government and private schools will be graded Uttarakhand News in hindi
स्कूली छात्र (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों की अब ग्रेडिंग की जाएगी। राज्य में प्रस्तावित विद्यालय मानक प्राधिकरण इस ग्रेडिंग के आधार पर स्कूलों को प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। यह प्राधिकरण शिक्षा के क्षेत्र में एक नियामक निकाय के रूप में कार्य करेगा।



प्राधिकरण के गठन को लेकर एससीईआरटी ने नए सिरे से प्रारूप तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। यह निजी स्कूलों की ओर से आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे शिक्षा के व्यावसायीकरण पर रोक लगाएगा। साथ ही, अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर भी अंकुश लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण एक बारह सदस्यीय स्वतंत्र बोर्ड होगा, जिसके सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा। जिसे तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा। यह एक मजबूत और सुलभ सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्र भी स्थापित करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम बदला, अब संतों और शिक्षाविदों से भी करेंगे संवाद

इसके अलावा, प्राधिकरण स्कूलों की मान्यता के लिए शुल्क भी तय करेगा। अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी ने बताया कि प्राधिकरण की स्थापना को लेकर कुछ आपत्तियां थी। इन आपत्तियों का निपटारा कर शासन को नया प्रस्ताव भेज दिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed