सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Strict action against encroachment in district 280 encroachers and JCBs clashed

अतिक्रमण पर सख्ती: हरिद्वार से रुड़की तक चला बुलडोजर, जिलेभर में 280 कब्जेधारक और जेसीबी आमने-सामने गरजे

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 03 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

टीम ने पूरे दिन चलाए गए अभियान में 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण तोड़े। इनमें अधिकांश जगहों पर सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य कर लिए गए थे। वहीं रुड़की नगर निगम क्षेत्र में 200 से अधिक अवैध ठेले हटाए गए।

Haridwar News Strict action against encroachment in district 280 encroachers and JCBs clashed
अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में बुधवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार शहरी क्षेत्र से लेकर जिले की सीमाओं तक यह अभियान चलाया गया। इसमें एक तरफ प्रशासनिक टीम के साथ जेसीबी दूसरी तरफ कब्जेदार आमने सामने गरजते रहे। आखिरकार प्रशासनिक टीम ने सरकारी भूमि और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाकर साफ किए।

Trending Videos


बता दें कि टीम ने पूरे दिन चलाए गए अभियान में 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण तोड़े। इनमें अधिकांश जगहों पर सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य कर लिए गए थे। वहीं रुड़की नगर निगम क्षेत्र में 200 से अधिक अवैध ठेले हटाए गए। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने यह अभियान हरिद्वार के ललतारो पुल से शुरू किया जो अपर रोड तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मार्ग और नालियों पर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कुछ स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। नगर निगम और जिला प्रशासन ने भविष्य के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। नाली के ऊपर या बाहर सामान रखने पर तत्काल जब्ती और नियमानुसार कार्रवाई होगी। बार-बार अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा और उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और स्वच्छता से जुड़े निरीक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; सात जिलों के सीएमओ बदले, देखें पूरी लिस्ट

Haridwar News Strict action against encroachment in district 280 encroachers and JCBs clashed

रुड़की और लक्सर में अभियान के दौरान हुई तीखी नोक झोंक

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में रुड़की में कलियर से धनौरी तक अतिक्रमण हटाया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर 200 से अधिक अवैध रेहड़ी, ठेली और खोखे हटाए गए। तीन स्थायी अतिक्रमण भी ध्वस्त किए गए। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने बताया कि लक्सर बाजार में सड़क किनारे, फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान पांच लोगों के चालान भी किए गए। इनमें कई लोग प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किए उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

भगवानपुर में दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बुधवार को लाउडस्पीकर से घोषणा की गई है। लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है, यदि सड़क, नालियों और फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो तहसील प्रशासन कल से अभियान चलाएगा। यह अभियान जनहित में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed