सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An intimate conversation on Atal's life, thoughts and legacy

Delhi NCR News: अटल के जीवन, विचार और विरासत पर हुआ आत्मीय संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘शत-शत अटल’ को किया गया प्रदर्शित, अशोक टंडन की लिखित पुस्तक अटल संस्मरण पर हुई चर्चा
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के समवेत सभागार में शुक्रवार को अटल के जीवन, विचार और विरासत पर संवाद हुआ। कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए डॉक्युमेंट्री फिल्म शत शत अटल का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुस्तक चर्चा का भी विशेष आयोजन हुआ। प्रदर्शित डॉक्युमेंट्री फिल्म को अतुल पांडे ने निर्देशित और अतुल गंगवार ने निर्मित किया है। वहीं, इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान आईजीएनसीए की तरफ से किया गया। शत-शत अटल में अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, उनके नेतृत्व, राष्ट्रीय दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद, वरिष्ठ पत्रकार और अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व मीडिया ओएसडी रहे अशोक टंडन की लिखित पुस्तक ‘अटल संस्मरण’ पर चर्चा आयोजित हुई। इस चर्चा में लेखक अशोक टंडन और आईजीएनसीए के अध्यक्ष पद्म भूषण रामबहादुर राय ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article