सब्सक्राइब करें

Delhi-Mumbai Expressway: इंतजार खत्म, DND से नौ KM का सेक्शन पूरा, अगले माह नोएडा-दिल्ली से सीधे पहुंचे मुंबई

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 May 2026 09:11 PM IST
सार

DND-Delhi-Mumbai Expresswa: केंद्रीय सड़क परिवाहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने डीएनडी से नौ किलोमीटर के सेक्शन कार्य पूरा होने की घोषणा की। डीएनडी-नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द शुरू कार्य शुरू होगा। कालिंदी कुंज पर फ्लाईओवर बनाकर जाम दूर करेंगे।

विज्ञापन
Vehicles will zoom along the DND-Delhi-Mumbai Expressway starting next month
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद के वाहन चालक डीएनडी फ्लाईओवर के जरिए डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर सकते हैं। छह लेन का डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे जून-2026 तक तैयार हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे से वाहन चालकों का सोहना होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का सफर आसान हो जाएगा।

Vehicles will zoom along the DND-Delhi-Mumbai Expressway starting next month
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की फाइल फोटो

गुरुग्राम जिले के सोहना से शुरू दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को दिल्ली-नोएडा तक पहुंचाने के लिए डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना शुरू की गई थी। यह दिल्ली में महारानी बाग (डीएनडी फ्लाईओवर और रिंग रोड) से शुरू होकर फरीदाबाद से होते हुए सोहना के पास खलीलपुर से जा रहे केएमपी एक्सप्रेस-वे को लिंक करता है। केएमपी एक्सप्रेस-वे से सोहना पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ता है।

Trending Videos
Vehicles will zoom along the DND-Delhi-Mumbai Expressway starting next month
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस 59 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहा है। 5,332 करोड़ रुपये की परियोजना को तीन चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण में सोहना से फरीदाबाद के सेक्टर-65 इंटरचेंज तक वर्ष 2023 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद वर्ष 2024 में इस एक्सप्रेस-वे का दूसरा सेक्शन फरीदाबाद होते हुए दिल्ली के जैतपुर तक शुरू हो गया था। इसके बाद जैतपुर से वाहन चालकों का आवागमन शुरू हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicles will zoom along the DND-Delhi-Mumbai Expressway starting next month
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@PMOIndia

अब डीएनडी से जैतपुर तक का 9 किलोमीटर लंबा सेक्शन पर लगभग पूरा होने के दौर में है। जैतपुर से कालिंदी कुंज होते हुए यह डीएनडी फ्लाईओवर तक काम अंतिम दौर में है। अगले माह जून-2026 तक यह सेक्शन पूरा होने के बाद नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के निवासी लगभग 40 मिनट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक जा सकेंगे।

विज्ञापन
Vehicles will zoom along the DND-Delhi-Mumbai Expressway starting next month
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@PMOIndia

डीएनडी से पुश्ता रोड से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द शुरू होगा कार्य
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का जबरदस्त दबाव हो गया है। ऐसे में दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक जाने के लिए दूसरा रास्ता बनाने की योजना है। पिछले दिनों डीएनडी से पुश्ता रोड होते हुए जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक रोड बनाने का प्रस्ताव किया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इसे बना रहा है। यूपीडा की ओर से से सर्वे का कार्य चल रहा है। इस रोड के बनने से दिल्ली के निवासियों को नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed