सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   competition to cross the river , teen drowned

यमुना पार करने की लगी थी होड़, किशोर की डूबने से मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
competition to cross the river , teen drowned
विज्ञापन

अलीगढ़ के खन्डयहा गांव से बुधवार दोपहर गंगा दशहरा पर जेवर के झुप्पा स्थित यमुना नदी में नहाने आया किशोर डूब गया। उसे बचाने गए तीन युवक भी डूबने लगे। साथी लोगों ने किसी तरह युवकों को डूबने से बचाया, जबकि किशोर का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। चारों साथियों में नदी पार करने की होड़ लगी थी। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने किशोर की तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया। किशोर का पता न चलने से नाराज ग्रामीणों ने जेवर-पलवल मार्ग पर दो बार जाम लगा दिया।



अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के खन्डयहा गांव से टैक्टर ट्राली में यमुना नदी में नहाने दोपहर में करीब 20 महिला और पुरुष झुप्पा गांव पहुंचे थे। यमुना स्नान कर रहे तीन युवकों और एक किशोरी में यमुना तैरकर पार करने की होड़ लग गई। चारों ने तैरकर यमुना को पार भी कर लिया। लौटते वक्त यमुना में रेत खनन के लिए बने गहरे गड्ढे में खन्डयहा निवासी लवकुश (17 ) पुत्र हरिशचन्द्र फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर को डूबता देख गांव के ही राहुल (18), कलुआ  (20) और भूपेंद्र  (25) उसे बचाने वहां कूद पड़े। डूबने लगे तीनों युवकों को किसी तरह ग्रामीणों ने बचा लिया। हालांकि, लवकुश का नदी में पता नहीं चला। सूचना पर आसपास के गांव से लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस ग्रामीणों ने जेवर-पलवल मार्ग पर दोपहर बाद करीब 1 बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जेवर और सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रशासन ने एनडीआरएफ की एक टीम गाजियाबाद से बुलवाई। एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा, सीओ दिलीप सिंह और कोतवाल बीआर जैदी पुलिस पीएसी व एनडीआरएफ  की टीम घटना स्थल पर मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed