सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for smoking he came out from the home, du student death

सिगरेट पीने के लिए घर से निकले डीयू छात्र की मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
for smoking he came out from the home, du student death
हादसा
विज्ञापन

मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार देर रात बिना हेलमेट पहन कर बाइक चलाना डीयू के एक छात्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक छात्र की पहचान श्रीन्यास बरुआ (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर मामले की जांच कर रही है।



पुलिस के अनुसार, मूलत: असम का रहने वाला श्रीन्यास (20) अपने दोस्त मानस (20) के साथ गुप्ता कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहता था। दोनों रामजस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र थे। बुधवार रात दो बजे दोनों बाइक से सिगरेट पीने के लिए निकले। दुकान नजदीक होने की वजह से दोनों ने हेलमेट नहीं पहना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस आने के दौरान सड़क खाली होने की वजह से श्रीन्यास बाइक को तेज रफ्तार से चलाने लगा। हकीकत पार्क के पास अचानक मोड़ आ जाने की वजह से वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक फुटपाथ पर चढ़ने के बाद एक खंभे से टकरा गई। श्रीन्यास का सिर खंभे से टकराया और नीचे गिरने के दौरान भी उसका सिर जमीन से टकरा गया। वहीं मानस पीठ के बल गिरकर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

 

जबर्दस्त आवाज होने पर आसपास के लोग बाहर निकले और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी छात्रों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने श्रीन्यास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मानस का इलाज चल रहा है। पुलिस ने श्रीन्यास के शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के मोर्चरी में रखवा कर उसके परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed