सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drones will monitor security of the city

अब शहर की सुरक्षा होगी ड्रोन के हवाले, रखेगा निगरानी

ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Mar 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
Drones will monitor security of the city
पुलिस
विज्ञापन

अब ट्रैफिक जाम, संदिग्ध गतिविधियों, संवेदनशील क्षेत्रों और दंगों आदि की स्थिति में निगरानी के लिए जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस ड्रोन कैमरे इस्तेमाल करेगी। बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित कार्यालय पर एसएसपी किरण एस ने इसका परीक्षण किया। जिला पुलिस प्रथम चरण में दो कैमरों की मदद लेगी।



दरअसल, जिले में आए दिन जाम की समस्या रहती है। साथ ही, अक्सर संवेदनशील क्षेत्रों में बिगड़ती स्थिति पर नजर रखने के लिए और ऐसे मौकों पर सुबूत जुटाने के लिए ड्रोन से फायदा हो सकता है। इनकी कार्यक्षमता देखकर जिला पुलिस ने इनके लिए कंपनियों से इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सुरक्षा उपकरण बनाने वाले एक कंपनी ने ड्रोन का एसएसपी कार्यालय में परीक्षण किया। इसमें लगने वाली बैटरी कितनी देर तक कार्य करती है। वहीं, बैटरी खत्म होने से पहले वापस कार्यालय तक आने में लगने वाले समय, इसके कैमरों से खिंचने वाली फोटो और वीडियो की गुणवत्ता की जांच की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस के लिए यह किस तरह से कार्य में लिया जा सकता है आदि जानकारियां लेकर एसएसपी और उनकी विशेषज्ञ टीम ने इसका परीक्षण किया। एसएसपी किरण एस ने बताया कि जल्द ही ड्रोन के लिए टेंडर का आवेदन किया जाएगा, जिसके बाद प्रक्रिया के तहत इन्हें खरीदा जाएगा।

आधे घंटेे तक भर सकता है उड़ान
ड्रोन एक बार में आधे घंटे तक उड़ान भर सकता है। इसकी मदद से 75 से 100 मीटर की रेंज में फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। पुलिस की कार्यशैली में हाईटेक बनाने के उद्देश्य से ड्रोन का उपयोग किया जाना है। इससे हवाई सुरक्षा मजबूत होगी। इसकी मदद से अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। वहीं, 2017 विधानसभा चुनाव के लिए भी इसे बेहतर माना जा रहा है। इनकी मदद से संवेदनशील बूथों पर पुलिस बल के साथ इन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed