सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another accused arrested in Ritesh murder case.

Faridabad News: रितेश हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Ritesh murder case.
विज्ञापन
27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र की हुई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता संतोष कुमार निवासी गर्ग कॉलोनी पार्ट-2 की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा सेंट्रल टीम की ओर से कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार चालक समीर खान (19) निवासी तिगांव रोड को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन समीर खान के पास उसके दोस्त गौरव का झगड़े को लेकर फोन आया था। इसके बाद वह अपनी कार में हिमांशु और गौरव को लेकर मौके पर पहुंचा था। बताया गया कि आरोपी समीर खान कार चला रहा था और घटना स्थल पर अन्य आरोपियों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed