{"_id":"6a3184d8da3d53b38708b341","slug":"female-sarpanch-assaulted-and-government-work-halted-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72533-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला सरपंच के साथ मारपीट कर सरकारी काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला सरपंच के साथ मारपीट कर सरकारी काम रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिगांव खंड के गांव सदपुरा का मामला, जान से मारने की धमकी दी
छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव खंड के गांव सदपुरा में सरकारी गली और नाली निर्माण कार्य के दौरान विवाद हो गया। महिला सरपंच पूनम शर्मा ने कुछ लोगों पर मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हथियारों के बल पर धमकाने का आरोप लगाया है। थाना तिगांव पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरपंच पूनम ने बताया कि सोमवार को माता रानी मंदिर के पास सरकारी गली और नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रमन, रतन, शशि भूषण, बृजेश, मनीष और संतोष अपने साथ 10-12 अन्य युवकों को लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे तथा उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
सरपंच पूनम शर्मा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ, उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों को भी नहीं बख्शा गया। आरोपियों ने सरकारी निर्माण कार्य को जबरन बंद करा दिया।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ युवकों के पास पिस्तौल थीं तथा उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। सरपंच ने अपने साथ अभद्रता किए जाने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना तिगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।