सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of a young man found in Agra Canal.

Faridabad News: आगरा नहर में मिला युवक का शव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in Agra Canal.
विज्ञापन
-जेब से मिला मोबाइल और बाइक की चाबी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में आगरा नहर से एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान विनय नगर, अगवानपुर गांव निवासी नकुल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे स्थानीय निवासी शाहरुख नहर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसे नहर में एक शव बहते दिखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव के कारण शव बहते हुए सेक्टर-17 के पास पहुंच गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को नहर से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल फोन और बाइक की चाबी बरामद हुई, जबकि गले में लोहे की चेन भी मिली। खेड़ीपुल थाना के एएसआई लोकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकुल यादव एक दिन पहले शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed