{"_id":"6a3184a8223ac8be7d0b750d","slug":"young-man-found-by-the-roadside-in-critical-condition-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72568-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मोहना से यमुना पुल की ओर बागपुर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि युवक पर रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया गया है। सुबह स्थानीय लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद डायल-112 ईआरवी टीम और छांयसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया गया कि अस्पताल में भर्ती युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वीडियो में वह कुछ लोगों के नाम लेने की बात करता दिखाई दे रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हमले के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की तलाश जारी है।