{"_id":"6a173e03cbe4b0e885011664","slug":"truck-crushes-salesman-on-scooter-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19414-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूटी सवार सेल्समैन को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूटी सवार सेल्समैन को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
टीलामोड़ क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद गैस सिलिंडर से भरे ट्रक के नीचे फंसी क्षतिग्रस्त स्कूटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में गैस सिलिंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। हादसे में दिल्ली नंदनगरी निवासी साहिल सोनी (22) की जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। हादसा मंगलवार को हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलिंडर से भरे ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी चालक मौके से भाग निकला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पिता किशनलाल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साहिल टीलामोड़ चौकी के पास संचालित इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम में सेल्समेन था। परिवार का बड़ा बेटा भी था। मंगलवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे स्कूटी सवार सेल्समैन को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी, ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और सेल्समैन को ट्रक के अगले पहिये से कुचल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से गैस सिलिंडर से भरे ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन चालक भाग गया। मृतक के मामा मोनू ने बताया कि साहिल घर का बड़ा बेटा था। उनके पापा निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और मां गृहणी हैं। वह अक्सर बीमार रहती हैं और एक छोटा भाई है। साहिल की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos