{"_id":"6a173c9453cf1daca00e6a84","slug":"uproar-over-suspicions-of-occult-rituals-in-flat-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19403-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट में तंत्र-मंत्र होने की आशंका पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट में तंत्र-मंत्र होने की आशंका पर हंगामा
विज्ञापन
इंदिरापुरम के शक्तिखंड तीन स्थित सोसायटी के बाहर तांत्रिक गतिविधियों की सूचना पर एकत्र हुए हिंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड 3 स्थित तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल की छत पर तांत्रिक गतिविधि होने की आशंका पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
फ्लैट में मानव खोपड़ी के कंकाल की तरह के पुतले व तंत्र-मंत्र की वस्तुएं भी मिलीं। वहीं, किराये पर फ्लैट में रहने वाली महिला ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर मंदिर तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अमित पराशर ने बताया कि सोसायटी के लोगों ने एक महिला के फ्लैट में तांत्रिक गतिविधियां होने की शिकायत की थी। मंगलवार देर रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो छत पर एक मंदिर और फ्लैट के अंदर भी तांत्रिक गतिविधियों से संबंधित सामान मिला। इसमें पुतले, अलग तरह की दिखने वाली मूर्तियां और मानव खोपड़ी का सांकेतिक कंकाल भी मौके पर देखने को मिला। यह पुष्टि नहीं है कि कंकाल असली है या किसी ठोस पदार्थ से बनी मूर्ति है।
विज्ञापन
वहीं, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लैट गुरुग्राम निवासी महिला का है और उसे किराये पर दे रखा है। महिला का आरोप है कि हिंदू संगठन के लोगों ने अभद्रता करते हुए मंदिर तोड़ने की साजिश की।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को वापस भेजा। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है।

Trending Videos