सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Indian language summer camp cancelled due to extreme heat

Gurugram News: भीषण गर्मी के चलते भारतीय भाषा समर कैंप रद्द

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Indian language summer camp cancelled due to extreme heat
विज्ञापन
- 25 से 31 मई तक होना था आयोजन, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किया जाने वाला भारतीय भाषा समर कैंप भीषण गर्मी और नौतपा के कारण रद्द कर दिया गया है। यह सात दिवसीय कैंप 25 से 31 मई तक आयोजित होना था। कैंप में विद्यार्थियों को भाषाई कौशल, सांस्कृतिक समझ, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया जाना था। यह कार्यक्रम प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों तक आयोजित किया जाना था। हालांकि लगातार बढ़ते तापमान और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम और शिक्षा विभाग ने कैंप रद्द करने का निर्णय लिया। इन दिनों गुरुग्राम में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि सरकार पहले ही गर्मी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर चुकी है। ऐसे में छोटे बच्चों और स्टाफ को स्कूल बुलाना उचित नहीं था, इसलिए समर कैंप को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed