सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict monitoring should be maintained on mining and mineral transportation: DC

खनन और खनिज परिवहन पर रखी जाए सख्त निगरानी : डीसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Strict monitoring should be maintained on mining and mineral transportation: DC
विज्ञापन
उपायुक्त की अध्यक्षता में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला गुरुग्राम में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीमें समय-समय पर संयुक्त रूप से पहाड़ी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करें, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने, वाहनों की नियमित जांच करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए और कहीं भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आने पर तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Trending Videos

134 ओवरलोडिंग वाहन किए जा चुके हैं जब्त
माइनिंग अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि अप्रैल और मई माह के दौरान जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया। इस दौरान 134 ओवरलोडिंग वाहनों को जब्त किया गया व 61 लाख रुपये से अधिक की पेनल्टी वसूल की गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संयुक्त टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में गुरुग्राम एसडीएम हितेंद्र कुमार, बादशाहपुर एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी एसडीएम दिनेश लुहाच, सोहना एसडीएम अखिलेश, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम (साउथ) के आर ओ सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर हतेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed