{"_id":"6a3186246a2b66ef8108ba7a","slug":"murder-mystery-solved-after-two-and-a-half-months-biological-brother-and-his-wife-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141301-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लोनी, गाजियाबाद के लिए \nढाई माह बाद खुला हत्याकांड का राज, सगा भाई और उसकी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लोनी, गाजियाबाद के लिए ढाई माह बाद खुला हत्याकांड का राज, सगा भाई और उसकी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- भाई की गंदी आदतों से परेशान होकर छोटे भाई ने गला घोंटकर उतार दिया था मौत के घाट, हत्या कर आरोपी दंपती हो गया था फरार, 72 दिन की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचीं
-छोटे भाई की पत्नी सोमा उर्फ सीमा पहले बड़े भाई की थी पत्नी, बड़े ने सोमा को छोड़ा़ तो छोटे ने कर लिया था भाभी से विवाह, इसके बाद भी बड़ा भाई अमित रखता था बुरी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मोती नगर स्थित रामा रोड इलाके में एक फैक्टरी के बाहर बोरे में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने आखिर 72 दिन बाद सुलझा लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में मृतक अमित (42) के छोटे भाई गोपाल (32) और इसकी पत्नी सोमा उर्फ सीमा (35) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीनों ही गांव असावटी, पलवल, हरियाणा के रहने वाले हैं। गोपाल अपने बड़े भाई अमित की आदतों और उसके चरित्र से परेशान था। गोपाल व उसकी पत्नी सोमा ने अमित की हत्या कर उसका शव कंबल और गद्दों में लपेटा। बाद में उसे एक प्लास्टिक के कट्टे में डालकर लोनी से मोती नगर में फेंक दिया।
सोमवार को दोनों को रामा गार्डन, मोती नगर इलाके से दबोच लिया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सोमा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि गोपाल की एक दिन की पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को मोती नगर इलाके में एक फैक्टरी के सामने प्लास्टिक के कट्टे में एक शव बरामद हुआ। शव को दो कंबल में लपेटकर बाद में दो गद्दों से भी लपेटा गया था। इसके बाद उसे एक बड़े प्लास्टिक के कट्टे में डालकर यहां फेंका गया था।
उसके दोनों पैर डाटा केबल से बंधे थे। मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ। मृतक की एक कलाई पर अमित-किरन गुदा हुआ था। उसके आधार पर आगे की पड़़ताल शुरू हुई।
ऐसे हुई मृतक की पहचान...
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि उसके गले पर निशान थे। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। उसके शरीर की हड्डी भी टूटी हुई थी। उसकी मौत दम घुटने से हुई।
जांच के दौरान एक ई-कार्ट दिखा। उसमें आरोपी बोरे को फेंकते दिखा। ई-कार्ट के आधार पर पुलिस ने लोनी, गाजियाबाद निवासी उसके चालक कासिम की पहचान की। कासिम ने बताया कि उसे जय प्रकाश उर्फ गंजा और जगदीश नामक दो लोगों ने गद्दों और कंबल को इंदरपुरी, लोनी से मोती नगर छोड़़ने के लिए कहा था।
टीम जय प्रकाश और जगदीश के पास पहुंची तो पता चला कि उनको गोपाल नामक व्यक्ति ने बोरे को मोती नगर पहुंचाने के लिए कहा था। पुलिस उस मकान तक पहुंची जहां से बोरा उठाया गया था। मकान मालिक ने मृतक की पहचान अमित के रूप में की। जांच में पता चला कि वारदात वाले दिन से अमित का भाई गोपाल और उसकी पत्नी सोमा फरार हैं। लंबी पड़ताल के बाद 15 जून को दोनों आरोपियों को रामा गार्डन मोती नगर इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अमित की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
अमित ने की हुई थी तीन शादियां
गोपाल ने बताया कि उसके बड़े भाई अमित ने एक के बाद एक तीन शादियां की थीं। सोमा भी एक समय उसकी दूसरी पत्नी थी। अमित ने सोमा को छोड़ा तो गोपाल ने उससे शादी कर ली। अमित की पहली पत्नी से एक बेटा भी है जो गोपाल और सोमा के साथ ही रहता था। अमित ने अपनी तीनों की पत्नियों को छोड़़ दिया था।
इसके अलावा वह रोजाना शराब के नशे में घर पहुंचता था। अक्सर उसके साथ एक नई महिला होती थी। गोपाल ने बताया कि इतना सब होने के बाद वह सोमा से जबरदस्ती करता था। 3 अप्रैल को अमित ने शराब के नशे में सोमा के साथ जबदरस्ती की तो उसने उसे धक्का दे दिया। उसका सिर दरवाजे में लगा और वह अचेत हो गया।
गुस्से में गोपाल ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके सिर पर भारी वस्तु से वार भी किया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों उसके पैर बांधे। बाद में शव को दो कंबल में लपेटकर दो गद्दों से लपेटा गया।