{"_id":"6a19ab70940e9433300ca388","slug":"new-lift-inaugurated-at-delhi-municipal-corporation-office-citizens-to-get-convenience-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138561-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली नगर निगम कार्यालय में नई लिफ्ट का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली नगर निगम कार्यालय में नई लिफ्ट का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सिटी एसपी जोन कार्यालय में आधुनिक लिफ्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद सुमन कुमार गुप्ता और सिटी एसपी जोन की उपायुक्त कनिका सहित निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद महापौर ने बताया कि निगम लगातार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और कार्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि नई लिफ्ट से आम नागरिकों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को भी आने जाने में आसानी होगी। स्थानीय पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने इस सुविधा के लिए निगम प्रशासन का आभार जताया और कहा कि इससे नागरिकों को कार्यालय में सेवाएं लेने में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस पहल को कार्यालय की कार्यक्षमता और नागरिक सुविधा बढ़ाने वाला कदम बताया।
Trending Videos