सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2096 drug peddlers behind bars in 3.5 years

Noida News: 3.5 साल में 2096 नशा तस्कर सलाखों के पीछे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
2096 drug peddlers behind bars in 3.5 years
विज्ञापन
2023 से मई 2026 तक गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में दर्ज की गई 1841 प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में 2023 से मई 2026 तक नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ 1841 प्राथमिकी दर्ज की गई और 2096 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दाैरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट और एनसीआर में दूसरे राज्यों से गांजा, चरस, स्मैक, एमडीएमए व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी गई। खुफिया सूचनाओं के संकलन, तकनीकी विश्लेषण और प्रभावी रणनीति के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्करी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीले पदार्थाें की तस्करी युवाओं के लिए खतरा : कमिश्नर
इस अवधि में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,640 किलोग्राम गांजा, 9.422 किलोग्राम चरस, 733 ग्राम से अधिक स्मैक, 104.976 किलोग्राम एमडीएमए, 500 ग्राम ओजी, 9.02 किलोग्राम डोडा, 630 ग्राम नशीला पाउडर, 885 नशीली गोलियां तथा 3373 ई-सिगरेट बरामद की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं है, बल्कि यह समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसी कारण कमिश्नरेट स्तर पर लगातार अभियान चलाकर तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल के वर्षों में की गई कार्रवाई से कई अंतरराज्यीय तस्करी गिरोहों का पर्दाफाश हुआ है और उनकी आपूर्ति व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed