{"_id":"6a19b4620ee57a4a2808b95e","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4337395-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ड्यूटी न संभालने वाले 132 जनगणना कर्मियों के खिलाफ एफआईआर को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ड्यूटी न संभालने वाले 132 जनगणना कर्मियों के खिलाफ एफआईआर को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्यूटी न संभालने वाले 132 जनगणना कर्मियों के खिलाफ एफआईआर को दी तहरीर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में जनगणना 2027 का कार्य शुरू हुए करीब एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक 132 कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी नहीं संभाली है। इस मामले में प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित चल रहे सभी 132 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीसीपी नोएडा को सूची के साथ तहरीर दी है।
प्राधिकरण के ओएसडी व जनगणना कार्य के भारसाधन अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि इन कर्मचारियों को प्रगणक (इन्यूमरेटर) के रूप में काम आवंटित किया गया था। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी इन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। प्राधिकरण स्तर से इन कर्मचारियों के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन इनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जिन कर्मचारियों के व्हाट्सएप नंबर चालू थे, उन्हें उस पर ड्यूटी के आदेश भेजे गए, लेकिन उन्होंने ड्यूटी संबंधी दस्तावेज लेने से साफ इंकार कर दिया। भारसाधन अधिकारी ने बताया कि डीसीपी को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-5 एवं धारा-11 के प्रावधानों के अंतर्गत सौंपी गई जिम्मेदारी को लेने से इंकार करने के कारण इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
Trending Videos