{"_id":"6a19a5f0a06eeebb0702a138","slug":"no-supply-from-the-authority-life-is-thirsty-without-water-noida-news-c-1-noi1095-4336293-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण से आपूर्ति नहीं, पानी बिन तरसी जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण से आपूर्ति नहीं, पानी बिन तरसी जिंदगानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
-- -- --
लोटस जिंग सोसाइटी में तीन दिनों से पानी की किल्लत, 1200 परिवार परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-168 की लोटस जिंग सोसाइटी में तीन दिनों से 1200 से ज्यादा परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। निवासियों का आरोप है सिर्फ एक बाल्टी पानी हर फ्लैट को मिल रहा है, जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। ऐसे में सोसाइटी में टैंकर मंगाना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का दावा है कि नोएडा प्राधिकरण पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा।
पानी की समस्या ने ग्रुपों से लेकर सोसाइटी के परिसर तक बहस छेड़ दी है। निवासी परेशान हैं, लेकिन उनका आरोप है कि जिम्मेदार न तो फोन उठा रहे हैं और न ही समस्या का समाधान कर रहे हैं। पानी की किल्लत के कारण लोगों को कार्यालय जाने में समस्या हो रही है। कोई अपने दोस्त के घर से नहाकर ऑफिस जा रहा है तो कई ने सोसाइटी तक छोड़ दी है। एक निवासी ने बताया कि जब शिकायत नहीं सुनी गई तो सोसाइटी छोड़कर अयोध्या लौटना पड़। निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से टैंकर बुलाकर काम चलाया जा रहा है, जो नाकाफी है। इस मामले में जब एस्टेट मैनेजर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंंने फोन नहीं उठाया।
मेंटेनेंस एजेंसी का दावा– प्राधिकरण नहीं दे रहा पानी
मेंटेनेंस एजेंसी ने निवासियों को 28 मई की रात जानकारी दी कि नोएडा प्राधिकरण जलापूर्ति नहीं कर रहा है। एक निवासी ने दावा किया कि सोसाइटी में पानी की कुछ मशीनें भी खराब पड़ी हैं, जिसके चलते पानी सभी फ्लैटों तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos