सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oil poured by showing petrol pump arms

पेट्रोल पंप हथियार दिखाकर डाला तेल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Oil poured by showing petrol pump arms
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर हसनपुर रोड पर स्थित ईशा पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर एक बार फिर जबरन पेट्रोल डलवाने, लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गत 7 नवंबर की रात भी इसी पेट्रोल पंप पर दो बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर कर्मचारियों के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया था। 10 दिन बाद एक जैसी घटना होने से पेट्रोल पंप कर्मचारी भयभीत हैं।

पेट्रोल पंप कर्मचारी अंकित तिवारी निवासी कतिया पोस्ट उपय थाना मानपुर सीतापुर ने बताया कि 16-17 नवंबर की देर रात करीब 1.45 बजे एक वैगनआर कार में सवार होकर दो युवक पंप पर आए। जिन्होंने जबरदस्ती तेल डालने की कोशिश की। उन्होंने मना किया वह हथियार दिखाकर जबरदस्ती करने लगे, वहीं बचाव में आए उनके साथी कर्मचारी अतुल पांडे को जान से मारने की धमकी दी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का आरोप है कि कार का चालक पेट्रोल पंप का नोजल निकालकर जबरन अपनी कार में तेल डालने लगा। वहीं दूसरे युवक ने हथियार के बल पर आफिस का शीशा तोड़ने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह पुलिस को फोन कर सूचना दी तो दोनों युवक रोड की तरफ चले गए। जिसके बाद वह गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। अंकित ने बताया कि अपने स्तर पर छानबीन में उन्हें पता चला है कि गाड़ी चालक का नाम संदीप राठी निवासी कोटा व प्रित निवासी नारासिंहपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि गत 7 नवंबर की रात भी इसी पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ लूटपाट का मामला सामने आया था वही अब 10 के अंतर्गत दूसरी घटना से पेट्रोल पंप कर्मचारी भयभीत हैं। मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राकेस का कहना है कि देर रात की घटना में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही 7 नवंबर की रात भी घटना का भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed