{"_id":"5c34c6f7bdec2256c66bc8fd","slug":"young-man-beat-his-girlfriend-with-hammer-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को होटल में बुलाया, किया ऐसा हाल देखकर पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को होटल में बुलाया, किया ऐसा हाल देखकर पुलिस भी चौंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज के महिपालपुर इलाके में स्थित एक होटल में युवती को बुलाकर युवक ने उस पर हथौडे़ से कई वार कर दिए। होटल के स्टाफ ने आरोपी युवक को पकड़कर वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती हमलावर युवक से दोस्ती आगे नहीं रखना चाहती थी। इस ब्रेकअप से युवक नाराज था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्य के अनुसार, आरोपी का नाम निशांत (24) है और वह पालिका आवास, सरोजनी नगर में रहता है। उसके पिता शिक्षक हैं। निशांत ने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया हुआ है और फोटोग्राफर है।
विज्ञापन
उसकी आरके पुरम में रहने वाली एक युवती से आठ वर्ष से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। युवती आरोपी से दूरियां बना रही थी। इस बात से युवक नाराज था।

उसने युवती को साजिश के तहत महिपालपुर स्थित होटल में बुलाया था। उसने युवती को कहा कि मुंबई स्थित एक टीवी चैनल में बतौर फोटोग्राफर उसका सिलेक्शन हो गया है, इसलिए वह उससे आखिरी बार मिलना चाहता है। आरोपी ने हथौड़ा पहले ही खरीद लिया था और बैग में रखकर होटल में ले गया था।
आरोपी निशांत होटल के कमरा नंबर 301 में पहले ही पहुंच गया था। सोमवार सुबह 11 बजे युवती होटल पहुंची। आरोपी ने पहले तो युवती से बातचीत की और फिर उस पर हथौड़े से वार शुरू कर दिए।
युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से कमरे का ताला खोला। होटल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही घायल युवती को इंडियन स्पाइनल इंजरी अस्पताल में भर्ती कराया।
वसंत कुंज (नॉर्थ) थानाध्यख रितुराज व एसआई प्रमोद की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।