सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2026 Exam Schedule Released, NTA Announces Subject-Wise Dates and Shifts

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 22 से 30 जून तक एग्जाम, करें नोट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET June 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 से 30 जून 2026 तक सीबीटी मोड में होगी। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड बाद में उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

UGC NET June 2026 Exam Schedule Released, NTA Announces Subject-Wise Dates and Shifts
UGC NET Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UGC NET June 2026 Exam Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा से पहले जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

एनटीए ने बताया है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। ऐसे में 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 12 से 14 जून के बीच अपनी परीक्षा शहर संबंधी जानकारी मिल सकती है। 

वहीं, एडमिट कार्ड अलग से परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जारी होने के बाद अपने परीक्षा शहर, विषय कोड और शिफ्ट टाइमिंग की जानकारी ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET June 2026 Subject-Wise Exam Schedule: नोट करें परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा तिथि पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)
22 जून 2026 भूगोल (Geography), दृश्य कला (Visual Art), मराठी (Marathi), पंजाबी (Punjabi), तमिल (Tamil), संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण (Museology & Conservation) कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन (Computer Science and Applications), बांग्ला (Bengali), फारसी (Persian), रूसी (Russian), गृह विज्ञान (Home Science)
23 जून 2026 लोक प्रशासन (Public Administration), शिक्षा (Education), सामाजिक कार्य (Social Work), उर्दू (Urdu) जनसंचार एवं पत्रकारिता (Mass Communication and Journalism), विधि (Law), इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान (Electronic Science), दर्शनशास्त्र (Philosophy)
24 जून 2026 राजनीति विज्ञान (Political Science), तुलनात्मक धर्म अध्ययन (Comparative Study of Religions), जापानी (Japanese) वाणिज्य (Commerce), रक्षा एवं सामरिक अध्ययन (Defence and Strategic Studies), भारतीय संस्कृति (Indian Culture), बौद्ध, जैन, गांधी एवं शांति अध्ययन (Buddhist, Jaina, Gandhian and Peace Studies)
25 जून 2026 अंग्रेजी (English), चीनी (Chinese), स्पेनिश (Spanish), कोंकणी (Konkani), कश्मीरी (Kashmiri) इतिहास (History), पाली (Pali), प्राकृत (Prakrit), तुलनात्मक साहित्य (Comparative Literature)
29 जून 2026 हिंदी (Hindi), प्रबंधन (Management), मनोविज्ञान से संबंधित विषय (Psychology Related Subjects), अरबी (Arabic) मनोविज्ञान (Psychology), शारीरिक शिक्षा (Physical Education), आपदा प्रबंधन (Disaster Management), आयुर्वेद जीवविज्ञान (Ayurveda Biology)
30 जून 2026 अर्थशास्त्र (Economics), पर्यावरण विज्ञान (Environmental Sciences), मानव विज्ञान (Anthropology), संस्कृत (Sanskrit) समाजशास्त्र (Sociology), योग (Yoga), पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन (Tourism Administration and Management), सांख्यिकी (Statistics), वानिकी (Forestry)
विज्ञापन

80 से अधिक विषयों की होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पांच परीक्षा दिनों में 80 से अधिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा, विधि, प्रबंधन और अन्य प्रमुख विषय शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक यूजीसी नेट पोर्टल पर नजर बनाए रखें। परीक्षा शहर सूचना पर्ची, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट वहीं जारी किए जाएंगे।

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह एनटीए की हेल्पलाइन और ईमेल सहायता सेवा का भी उपयोग कर सकता है।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अपने विषय की परीक्षा तिथि के अनुसार अंतिम चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed