{"_id":"6a16b3004bf4118a540824f8","slug":"before-ranveer-singh-fwice-banned-diljit-dosanjh-mika-singh-for-performing-with-pakistani-warned-kartik-aryan-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलजीत दोसांझ से लेकर कार्तिक आर्यन तक, रणवीर से पहले इन सेलेब्स का भी FWICE से हुआ पंगा; जानें क्या था मामला?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलजीत दोसांझ से लेकर कार्तिक आर्यन तक, रणवीर से पहले इन सेलेब्स का भी FWICE से हुआ पंगा; जानें क्या था मामला?
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
FWICE Banned Actor Before Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह को बैन करने के पहले भी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) कई और सेलेब्स को लेकर कड़ा रुख अपना चुकी है। यहां जानिए कौन थे ये सितारे और क्या था इनसे जुड़ा मामला...
दिलजीत दोसांझ, कार्तिक आर्यन, मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेता रणवीर सिंह और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले FWICE ने रणवीर पर बैन लगाया पर बाद में सफाई देते हुए कहा कि यह बैन नही है। हमने तो रणवीर के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी किया है। इसके अंतर्गत FWICE ने अपने 4 लाख से ज्यादा सदस्यों से कहा है कि वे रणवीर सिंह के साथ या उनसे जुड़ी किसी फिल्म में काम न करें।
हालांकि रणवीर पहले एक्टर नहीं, जिन पर फेडरेशन से बैन करने की डिमांड रखी हो। इससे पहले पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ, सिंगर मीका सिंह और एक्टर कार्तिक आर्यन का भी FWICE के साथ पंगा हो चुका है। जानिए क्या थे ये मामले...
दिलजीत दोसांझ को किया बैन
2025 में हुए पहलगाम हमले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांगे उठी थीं। उसी दौरान दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' रिलीज हुई जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर भी नजर आईं। इसके चलते पहले तो इस फिल्म और फिर खुद दिलजीत को भी कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। FWICE ने दिलजीत के खिलाफ आदेश जारी किया और कहा कि ना तो वो किसी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनेंगे और ना कोई उनके साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
बाद में निर्माता भूषण कुमार ने व्यक्तिगत रूप से यूनियन से अपील की कि दिलजीत के ऊपर लगा प्रतिबंध हटा लें, वर्ना उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' को नुकसान होगा। इसके बाद दिलजीत 'बॉर्डर 2' के प्रमोशन से दूर बने रहे।

Trending Videos

मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका को इस वजह से किया बैन
सिंगर मीका सिंह ने 2019 में पाकिस्तान के कराची में हुई एक शादी में प्रस्तुति दी थी। यह कोई आम शादी नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी थी। मीका के ऐसा करने पर FWICE ने सिंगर का कड़ा विरोध किया था।
इसके साथ ही मीका सिंह और उनके 14 क्रू सदस्यों को बैन करने की मांग हुई थी। इस विरोध के बाद मीका ने अधिकारियों से मुलाकात की और लोगों से सर्वजनिक रूप से मांफी मांगी जिसके बाद उनपर से प्रतिबंध हटा लिया गया।

कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन को दी चेतावनी
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी FWICE ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया था जिसमें उनसे पाकिस्तानी रेस्तरां के इवेंट में भाग न लेने की अपील की गई थी। यह एक्टर के लिए एक कड़ी चेतावनी थी। हालांकि एक्टर की टीम ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उनका इस इवेंट से कोई संबंध नहीं था। न ही वह इसमें उपस्थित हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमने इवेंट के आयोजकों से अनुरोध किया है कि वो कार्तिक आर्यन से जुड़ी सभी सभी प्रमोशनल चीजें हटा लें।