सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan back in film

चर्चा में: मूड में आए ऋतिक, दीपिका की ना

अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 30 Jan 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan back in film
विज्ञापन

इन दिनों बॉलीवुड में ऋतिक रोशन के मूड में आ जाने की चर्चा है। दीपिका ने भी कुछ नया किया है।



*चर्चा है कि दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। ‘जय हो’ के बॉक्स ऑफिस नतीजे से ऐसा नहीं हुआ है। असल में दीपिका पहले ही वो डेट्स निर्देशक इम्तियाज अली को दे चुकी हैं जो बड़जात्या चाह रहे थे। सूरज ने दीपिका से जून महीने से लगातार 120 दिन मांगे थे। एक वक्त था जब हीरोइनें सलमान के साथ काम करने के लिए दूसरे तमाम प्रोजेक्ट ठुकरा देती थीं, अब यह वक्त आया है।

*ऋतिक रोशन के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर। पत्नी सुजैन खान से अलग होने के टेंशन से खुद को मुक्त करके ऋतिक बुधवार से काम पर लौट आए। उन्होंने शिमला में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग शुरू कर दी। पहले शूटिंग कश्मीर में होनी थी, परंतु लोकेशनों पर सुरक्षा कारणों और ठंड के कारण ऋतिक का स्वास्थ बिगड़ने का जोखिम देखते हुए निर्देशक ने जगह बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


*उम्मीद है कि प्राची देसाई को आप भूले नहीं होंगे। छोटे पर्दे पर किसी समय हिट रही यह सुंदरी अब सिर्फ फिल्मों में काम करना चाहती है। यह अलग बात है कि प्राची की अब तक की फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सकी। चर्चा है कि प्राची ने अपने मैनजरों से साफ कह दिया है, किसी टीवी सीरियल का ऑफर न लाएं। हां, अगर किसी रियलिटी शो में जज बनने की बात हो अलग बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed