सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chinese actor Jin Ze dies at 33 agency urges public not to spread rumours

चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन, सदमे में फैंस; एजेंसी ने लोगों से की ये खास गुजारिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 06 Jun 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Jin Ze Passed Away: चीन के मशहूर एक्टर जिन जे का निधन हो गया है। उनकी एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर से एक्टर के फैंस सदमे में हैं। एजेंसी ने लोगों से एक गुजारिश भी की है।

Chinese actor Jin Ze dies at 33 agency urges public not to spread rumours
जिन जे - फोटो : इंस्टाग्राम@jinzezezeze
विज्ञापन

विस्तार

चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी टैलेंट एजेंसी, शेंगशी गुआंगनियन कल्चर कंपनी लिमिटेड ने आज 6 जून को इस दुखद खबर की पुष्टि की। एजेंसी के मुताबिक जिन जे का निधन 4 जून को चीन के हांग्जो में उनके घर पर हुआ। हालांकि मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Trending Videos


एजेंसी का बयान
एजेंसी ने एक सार्वजनिक बयान में इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए लिखा, 'हम बहुत दुख के साथ यह एलान कर रहे हैं कि हमारे साथ काम करने वाले एक्टर जिन जे (झांग जियावेई) का 4 जून, 2026 को हांग्जो में उनके घर पर निधन हो गया।' कंपनी ने उन्हें एक बेहतरीन युवा एक्टर और मॉडल बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chinese actor Jin Ze dies at 33 agency urges public not to spread rumours
शिन जे - फोटो : इंस्टाग्राम@jinzezezeze
एजेंसी ने की गुजारिश
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की भी अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और न्यूज आउटलेट्स से गुजारिश की कि वे बिना पुष्टि वाली अफवाहें न फैलाएं। न ही ऑनलाइन अटकलें लगाएं, ताकि उनके करीबी लोग शांति से उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों पर पूरा ध्यान दे सकें।

फैंस और साथी हुए दुखी
जिन जे के अचानक निधन की खबर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई। इस दुखद घटना के बाद, फैंस और साथी एक्टर्स की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। सभी उन्हें एक समर्पित, मेहनती कलाकार, सच्चे, मिलनसार और विनम्र व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 金泽Jinze (@jinzezezeze)


जिन जे का करियर
30 जनवरी 1993 को शेडोंग प्रांत के वेइहाई में जन्मे जिन जे ने सबसे पहले एक फैशन मॉडल के तौर पर पहचान बनाई। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और मेनस्ट्रीम टीवी सीरीज के साथ-साथ कामयाबी हासिल की।
उन्होंने 'हेलो जोआन', 'फॉरगेट यू रिमेंबर लव', 'बिगन अगेन', 'लीगली रोमांस', 'ब्यूटी रीबॉर्न' और 'डोंट नेगोशिएट विद योर बॉस' जैसे कई रोमांटिक शो में अपने काम से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed