सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Singh Reveals He Is Totally Bald From Medications And Wears Wig

क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 27 May 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जानिए हनी सिंह ने क्या कुछ कहा है। 

Honey Singh Reveals He Is Totally Bald From Medications And Wears Wig
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सिंगर हनी सिंह का एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें ‘ब्लूटूथ किंग’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन कुछ समय बाद जब उनका डाउनफॉल आया, तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी दवाइयां लेनी पड़ी थीं। उन्होंने हाल ही में बताया कि काफी समय तक भारी दवाइयां लेने की वजह से उनके सारे बाल झड़ गए और वो पूरी तरह गंजे हो गए। अब वो विग पहनते हैं।

Trending Videos

नशे की समस्या से जूझ रहे थे हनी सिंह
यो यो हनी सिंह ने बताया कि अपनी मानसिक स्वास्थ्य की लड़ाई के दौरान उन्हें काफी समय तक दवाइयां लेनी पड़ीं, जिसका उनके शरीर पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की समस्या से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैपर ने ये खुलासा हाल ही में एक पॉडकास्ट में किया, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उनकी बातों ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा, क्योंकि उन्होंने ये भी बताया कि इलाज के दौरान उनका शरीर कैसे बदल गया और वो काफी समय तक लोगों से दूर रहे।

विज्ञापन

Honey Singh Reveals He Is Totally Bald From Medications And Wears Wig
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh

ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं
स्पॉटलाइट से दूर होने से पहले हनी सिंह इंडियन पॉप म्यूजिक के सबसे बड़े नामों में से एक थे। लेकिन शोहरत के पीछे वो गंभीर मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

पॉडकास्ट में हनी सिंह ने बताया, ‘मैं सात साल तक भारी दवाइयों पर था। मेरा वजन 105 किलो हो गया था और मेरे सारे बाल झड़ गए। ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं। ये एक विग है।’

ये भी पढ़ें- क्या फिर बनेगी ‘हाइवे’ वाली जादुई जोड़ी? इम्तियाज अली ने दिया बड़ा हिंट; कहा- ‘मेरी नजर फिर आलिया भट्ट पर है’

Honey Singh Reveals He Is Totally Bald From Medications And Wears Wig
यो यो हनी सिंह फेमस पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
हनी सिंह के बारे में
बता दें कि यो यो हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और ट्रेंड-सेटिंग रैपर्स और सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने ब्लू आइज, ब्राउन रंग, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट और लव डोज जैसे पॉपुलर गाने दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed