Pati Patni Aur Woh Do Box Office: हौले-हौले सफर तय कर रही 'पति पत्नी और वो दो'; जानिए 13वें दिन का कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Collection: फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसकी रिलीज को आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इसका नेट कलेक्शन कितना हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इसने ठीकठाक शुरुआत की थी। फिर, वीकएंड पर कलेक्शन में और इजाफा देखा गया। हालांकि, वीकडेज में कमाई प्रभावित हुई है। जानिए कमाई के मामले में अब तक यह कहां पहुची है?
पहले वीक कितना रहा कलेक्शन?
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को कमाई 5.75 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन रविवार को 7.75 करोड़ रुपये रही। पहले वीक इस फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को दूसरा वीक चल रहा है। कल मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वही, कल के मुकाबले आज बुधवार को कमाई में भारी गिरावट आई है और कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। आज 13वें दिन इस फिल्म ने 86 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 39.86 करोड़ रुपये हो चुका है।
Chand Mera Dil Box Office: अनन्या-लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म को मिला कितना प्यार? जानिए छठे दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है। यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, इसे बॉक्स ऑफिस पर टक्कर भी बराबर मिल रही है। इसके सामने साउथ और बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में लगी हुई हैं। एक तरफ लक्ष्य और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' है। दूसरी तरफ साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भी लगी हुई है। आने वाले वक्त में इसे 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' जैसी फिल्मों से टक्कर मिलेगी।