सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chand Mera Dil Day 6 Box Office Collection: Lakshya Lalwani and Ananya Pandey Movie latest Earning

Chand Mera Dil Box Office: अनन्या-लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म को मिला कितना प्यार? जानिए छठे दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 27 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Chand Mera Dil Collection: फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इस फिल्म ने कितना कलेक्शन जुटाया है?

Chand Mera Dil Day 6 Box Office Collection: Lakshya Lalwani and Ananya Pandey Movie latest Earning
चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। वीकएंड पर कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया। मगर, वीकडेज में कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। जानिए आज इसने कितने कमाए?

Trending Videos

Chand Mera Dil Day 6 Box Office Collection: Lakshya Lalwani and Ananya Pandey Movie latest Earning
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम-@dharmamovies

'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तीन करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन का कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे दिन रविवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।

  • 'चांद मेरा दिल' ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
  • वहीं, बीते दिन मंगलवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज छठे दिन 1.22 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chand Mera Dil Day 6 Box Office Collection: Lakshya Lalwani and Ananya Pandey Movie latest Earning
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

कितना हुआ टोटल नेट कलेक्शन?
फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 16.57 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'चांद मेरा दिल' का कुल बजट लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच है। बजट की तुलना में इसकी अब तक की कमाई औसत से भी कम है। बता दें कि फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। 

‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल का बड़ा धमाका, नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर का ऐलान; जानें कब-कहां करेंगे परफॉर्म?

विज्ञापन

Chand Mera Dil Day 6 Box Office Collection: Lakshya Lalwani and Ananya Pandey Movie latest Earning
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर
फिल्म 'चांद मेरा दिल' के सामने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती है। इसके सामने साउथ और बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में लगी हुई हैं। एक तरफ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत और वामिका की 'पति पत्नी और वो दो' है। दूसरी तरफ साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भी लगी हुई है। आने वाले वक्त में इसे 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' जैसी फिल्मों से टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed