सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli Varanasi To Feature A 30 Minute War Sequence Between Lord Rama And Kumbhkarna Confirms Writer

राजामौली की ‘वाराणसी’ में होगा भगवान राम और कुंभकर्ण का युद्ध, फिल्म के लेखक का बड़ा खुलासा; जानिए क्या कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 06 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Movie: एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए लेखक ने क्या कुछ कहा…

SS Rajamouli Varanasi To Feature A 30 Minute War Sequence Between Lord Rama And Kumbhkarna Confirms Writer
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट जाने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है। इसके मुताबिक, फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध का सीन दिखाया जाएगा। इससे पहले जानकारी आई थी कि फिल्म में रामायण से जुड़ा 30 मिनट लंबा सीक्वेंस होगा।

Trending Videos

यह सीन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा
फिल्मी फोकस द्वारा आयोजित एक इवेंट में राजामौली के पिता और फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के बारे में अपडेट साझा की। जब उनसे फिल्म के 30 मिनट लंबे सीक्वेंस के बारे में पूछा गया कि यह पौराणिक है या राजनीतिक, तो उन्होंने कहा, ‘यह राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध है, आपने ट्रेलर में देखा होगा, है ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं। यह सीन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाला होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म टाइम ट्रेवल पर आधारित है और यह विचार किसका था? इस पर उन्होंने कहा कि हमें अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

SS Rajamouli Varanasi To Feature A 30 Minute War Sequence Between Lord Rama And Kumbhkarna Confirms Writer
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में महेश बाबू निभाएंगे भगवान राम का किरदार
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ में महेश बाबू रुद्र के अलावा भगवान राम के किरदार में भी नजर आएंगे। इसके बारे में बात करते हुए बीते दिनों राजामौली ने बताया था कि पहले दिन जब महेश भगवान राम के वेश में फोटोशूट के लिए आए तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं दुविधा में था।

महेश में कृष्ण का आकर्षण भी है और राम की शांति भी। फिर भी मुझे पूरा भरोसा था। मैंने उस तस्वीर को अपने वॉलपेपर पर भी लगाया और फिर हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके। वहीं इस सीक्वेंस के बारे में राजामौली ने बताया था कि हमने इस सीक्वेंस की शूटिंग 60 दिनों तक की।

हर दिन एक चुनौती थी। हर चीज को नए सिरे से सोचना और योजना बनाना पड़ा। तमाम मुश्किलों को पार करने के बाद, हमने आखिरकार सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर ली। मुझे विश्वास है कि यह मेरी फिल्मों और महेश की फिल्मों के सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक होगा।

SS Rajamouli Varanasi To Feature A 30 Minute War Sequence Between Lord Rama And Kumbhkarna Confirms Writer
वाराणसी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल रामनवमी पर रिलीज होगी फिल्म
महेश बाबू भगवान राम के रूप में दिखाई देंगे ये कंफर्म है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है कि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभकर्ण के किरदार में दिखेंगे या नहीं। हालांकि, उनके किरदार का नाम कुंभा है। इसके अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं, जो मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। ‘वाराणसी’ अगले साल 7 अप्रैल 2027 को रामनवमी के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed