सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bronze for Aditya yadav in senior event of Deaf Badminton

Good News: डेफ बैडमिंटन की सीनियर स्पर्धा में आदित्या को कांस्य, देश को दिलाया पांच पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Sep 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

12 वर्षीय आदित्या ने युगल वर्ग में स्वर्ण, मिश्रित युगल और एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश को तीन पदक दिलाए हैं। युगल वर्ग के फाइनल में आदित्या और जरलीन का मुकाबला मंगलवार को जापान की खिलाड़ियों से हुआ। जिसमें आदित्या ने देश को एक और स्वर्ण पदक दिला दिया है।

Bronze for Aditya yadav in senior event of Deaf Badminton
गोरखपुर की बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

थाईलैंड में आयोजित छठवें एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोरखपुर की बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव ने सीनियर वर्ग की एकल स्पर्धा पर कांस्य पदक हासिल किया है।



जबकि, युगल वर्ग के फाइनल में आदित्या और जरलीन का मुकाबला मंगलवार को जापान की खिलाड़ियों से हुआ। जिसमें आदित्या ने देश को एक और स्वर्ण पदक दिला दिया है। इससे पहले 12 वर्षीय आदित्या ने युगल वर्ग में स्वर्ण, मिश्रित युगल और एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश को तीन पदक दिलाए हैं। मंगलवार को सीनियर वर्ग एकल स्पर्धा में एक और कांस्य पदक मिलने से अब पदकों की संख्या चार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए सीनियर वर्ग की एकल स्पर्धा में आदित्या को भारत की ही खिलाड़ी जरलीन ने 21-10, 21-11 अंकों से पराजित किया। मिश्रित युगल स्पर्धा में आदित्या और महेश की जोड़ी को भारत के ही अभिनव और जरलीन की जोड़ी ने 21-19, 21-8 और 21-7 अंकों से पराजित होना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos


पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात दिग्विजयनाथ यादव की बेटी की उपलब्धि से गदगद हैं। 22 सितंबर को आदित्या थाईलैंड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पिता ने बताया कि वापसी पर बिटिया का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। बिटिया ने देश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed