सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants looted gold businessman in police uniform at Gorakhpur

यूपी: पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से की लूट, 19 लाख रुपये और 11 लाख का सोना लेकर हुए फरार

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted gold businessman in police uniform at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस वर्दी पहने दो असलहाधारी बदमाशों ने बुधवार को महराजगंज के दो स्वर्ण व्यापारियों को गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से चेकिंग के बहाने अगवा कर लिया। फिर नौसड़ चौकी के आगे हरैया के पास ले जाकर लूट लिया। बदमाश दोनों से 19 लाख रुपये नकद और करीब 11 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए।



एक पीड़ित ने रिश्तेदार के माध्यम से नौसड़ चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले तो मामले को फर्जी बताया, बाद में सक्रिय हुई। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम, सीओ कोतवाली वीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने खुद मौका मुआयना किया। उन्हांने पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना महराजगंज जिले के निचलौल निवासी स्वर्ण व्यापारी दीपक वर्मा और रामू वर्मा के साथ हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक वर्मा की अंकित ज्वैलर्स नाम से दुकान है। अपने सहयोगी रामू वर्मा के साथ वह लखनऊ जाने के लिए निकले थे। लखनऊ में गला सोना देकर ये लोग बदले में गहने लेते हैं। दीपक वर्मा के पास 11 लाख रुपये नकद और करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सोना था।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं रामू के पास आठ लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये कीमत का सोना था। दोनों सुबह 6 बजे के करीब ट्रेन से निकले थे। आठ बजे के करीब गोरखपुर पहुंचने पर दोनों लखनऊ जाने के लिए रेलवे बस स्टेशन पर जनरथ बस में सवार हुए।

रुपये और सोना लेकर हुए फरार

व्यापारियों के मुताबिक, बस में सीट पर बैठे थे कि इसी बीच दो वर्दीधारी आए। उनमें से एक ने खुद को नौसड़ चौकी इंचार्ज दीपक सिंह बताया। दोनों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें बस से नीचे उतारा और एक ऑटो में बैठा लिया। विरोध करने पर जेल में बंद करने की धमकी दी। इसके बाद ऑटो से नौसड़ चौकी से आगे बढ़े। चौकी से आगे बढ़ने पर शक हुआ तो दीपक वर्मा ने विरोध किया। इसमें से एक बदमाश ने असलहा सटा दिया और फिर दीपक के पास से रुपये और सोना लूट लिया।

इसके बाद उन्हें पीटकर ऑटो से उतार दिया। थोड़ा आगे रामू से भी रुपये और सोना ले लिए। बदमाशों ने रामू से भी मारपीट की। भागकर वह पास में ही स्थित एक जिम में भी गए, लेकिन पुलिस और बदमाश समझकर लोगों ने उनकी मदद नहीं की। वर्दीधारी बदमाश उन्हें पकड़ कर बाहर लाए और बाद में खुद ऑटो से फरार हो गए।

दीपक ने किसी तरह से अपने रिश्तेदार से संपर्क किया और नौसड़ चौकी पर जाकर पूरी बात बताई। पहले तो पुलिस ने वारदात को फर्जी बताया, लेकिन बाद में गीडा पुलिस सक्रिय हुई।
 
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों की सूचना के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
स्वर्ण कारोबारियों से लूट के मामले में नौसड़ चौकी इंचार्ज दीपक सिंह और रेलवे चौकी इंचार्ज अक्षय कुमार मिश्रा को देर रात एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed