गणतंत्र दिवस की परेड को प्रधानमंत्री बॉक्स में बैठकर देखने के लिए गोरखपुर शहर की दिव्यांगी त्रिपाठी बहुत उत्साहित हैं। परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी अवसर मिलेगा। जिसके लिए वह अभी से तैयारियां कर रही हैं। वह ट्रेन से नहीं बल्कि माता-पिता के साथ कार से 24 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
{"_id":"6007b7a78ebc3e2c4a28b627","slug":"republic-day-special-for-girl-student-divyangi-will-join-pm-modi-in-republic-day-parade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है गोरखपुर की होनहार बेटी, जिसको पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कौन है गोरखपुर की होनहार बेटी, जिसको पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मिला मौका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
माता-पिता के साथ दिव्यांगी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
दिव्यांगी इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉयो संवर्ग में स्नातक कर रही हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। इस समय वह गोरखपुर रहकर नीट की तैयारी कर रही हैं। दिव्यांगी से 25 जनवरी को नई दिल्ली के यूपी भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसे लेकर सारी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। केवल 72 घंटे पहले कोविड टेस्ट कराने की औपचारिकता बाकी है।
Trending Videos
माता-पिता के साथ दिव्यांगी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा नगर में रहने वाली दिव्यांगी की माता ने बताया कि दिव्यांगी को परेड के लिए केंद्र सरकार का आमंत्रण पत्र जब 13 जनवरी को मिला तो खुशी का ठिकाना न रहा। उसके साथ हम भी बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग के आचार्य पिता प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांगी ने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान संवर्ग में देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसे 99.6 फीसदी अंक हासिल हुए थे।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ दिव्यांगी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
50 विद्यार्थियों में आमंत्रण पाना गर्व की बात
राजीव गांधी स्टडी सर्किल के गोरखपुर जोन की बैठक समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगी त्रिपाठी ने अपनी इस उपलब्धि से गोरखपुर का मान बढ़ाया है। देश के 50 छात्रों में आमंत्रण पाना गर्व की बात है। बैठक में राजेश तिवारी, आरके सिंह, डॉ. विक्रम मिश्र, विकास दुबे, हेमंत दुबे, ओंकार यादव, डॉ. सत्यवान यादव उपस्थित रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।