{"_id":"5ff5cc588ebc3e333f7703d0","slug":"sister-in-law-photo-instead-of-wife-on-ration-card-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड पर पत्नी की जगह लग गई साली की फोटो, अब घर में मचा है बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड पर पत्नी की जगह लग गई साली की फोटो, अब घर में मचा है बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपूर्ति विभाग की एक छोटी सी चूक एक परिवार में कलह की वजह बन गई। यह कलह राशन कार्ड पर पत्नी की जगह साली की फोटो लग जाने के कारण शूरू हुई है।
Trending Videos
मामला सामने आने पर पति और पत्नी में बातचीत बंद हो गई वहीं साली भी नाराज हो गई है। अब पीड़ित आवेदक फोटो बदलवाने के लिए विभागों का चक्कर लगा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब राशन कार्ड गीता वाटिका के रहने वाले एमएन ओझा की पत्नी के हाथ लगा। पति ने इस गड़बड़ी को अपनी पत्नी से चार साल तक छिपाए रखा लेकिन बीते दिनों कार्ड पत्नी के हाथ लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
गीता वाटिका के रहने वाले दो भाइयों ने एक साथ ही राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। दोनों आवेदन उनकी पत्नियों के नाम से हुआ था और ये दोनों पत्नियां आपस में बहने हैं। आवेदन के करीब 15 दिन बाद जब दोनों का राशन कार्ड बनकर आया तो बड़े भाई के कार्ड में पत्नी की जगह साली की तस्वीर छप गई। जबकि छोटे भाई की पत्नी की फोटो सही लगी है।
इस वाकिए से पीड़ित के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी ने जहां राशन कार्ड उठाकर फेंक दिया वहीं दूसरी तरफ साली ने भी अपने जीजा से बात करना बंद कर दिया है।
पीड़ित पति अब फोटो बदलवाने की कवायद कर रहा है। वह इस कदर परेशान हो गया है कि बीते दो दिन से अपने कार्यालय भी नहीं जा पा रहा है। वहीं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आवेदनकर्ता का कार्ड जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।