सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Married woman hanged herself to death in Bigova village

Charkhi Dadri News: गांव बिगोवा में विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death in Bigova village
कार्रवाई करते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गांव बिगोवा में मंगलवार को विवाहिता रिंकू देवी (25) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद इमलोटा चाैकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। बताया जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर रिंकू ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
Trending Videos


रिंकू व उसकी बहन उमलेश गांव बेरला की रहने वाली थी। वर्ष 2009 में दोनों बहनों की शादी गांव बिगोवा में हुई थी। रिंकू का पति खेतीबाड़ी करता है। परिजनों का आरोप है कि राकेश उसे परेशान रखता था। मंगलवार को उसकी पति के साथ रिंकू की लड़ाई हुई थी। इसके बाद रिंकू ने छत्त पर बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय घर में सास, ननद व अन्य परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू को फंदे पर लटके देख उन्होंने उसे संभाला और सरकारी अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इमलोटा चौकी पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अमित ने बताया कि मृतका के भाई अंकित के बयान पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रिंकू चार साल के बेटे की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed