सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   When they did not open even after repeated knocking, three gates were cut with a cutter

Charkhi Dadri News: बार-बार खटखटाने पर भी जब नहीं खोले तो कटर से कटवा दिए तीन गेट

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
When they did not open even after repeated knocking, three gates were cut with a cutter
शहीद भगत सिंह मार्केट में दबिश देने के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद - फोटो : बहराइच के काजीपुरा में बकरों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मालकोष में युवक की संदिग्ध मौत मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पुलिस ने शहर से दो आरोपियों को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मकान तथा दुकान के तीन लोहे के गेट कटर की मदद से काटने पड़े। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों भगत सिंह मार्केट निवासी ययाति और गांव मोड़ी निवासी अनुज उर्फ हनुमान को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव मालकोष निवासी राकेश ने सिटी थाना में शिकायत दी थी कि उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं और वर्ष 2025 में कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर लगभग दो एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली थी। इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपियों की ओर से कई बार धमकियां दी गई थीं कि जमीन खाली नहीं की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार 17 मई को गांव निमड़ी निवासी दीपक उसके भाई मंजीत को किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शिकायतकर्ता के पास उसके भाई के मोबाइल फोन से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को दीपक बताते हुए जानकारी दी कि मंजीत को दादरी के सरकारी अस्पताल लाया गया है और उसकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos


परिजन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और आरोप लगाया कि जमीन विवाद और रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है।

शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को शहर से दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान मकान और दुकान पर लगे लोहे के मजबूत गेट काटने पड़े क्योंकि आरोपी अंदर छिपे हुए थे और बाहर निकलने का रास्ता बंद था।

----------------



खटखटाने पर भी नहीं खोले गेट

सिटी थाना प्रबंधक निरीक्षक चंद्र शेखर, हेड कांस्टेबल सुरेश व पुलिस टीम ने बुधवार सुबह आरोपियों की तलाश के लिए बस स्टैंड के समीप स्थित शहीद भगत सिंह मार्केट में ययाति जाखड़ के मकान पर दबिश दी। पुलिस की ओर से बार-बार खटखटाने पर भी गेट नहीं खोले। जिसके बाद पुलिस ने कटर की मदद से लोहे के दो गेट काटे और छत पर पहुंच गई। छत पर मकान के साथ लगती दुकान का गेट भी अंदर से बंद मिला। टीम ने इस गेट को काटकर दुकान में प्रवेश किया तो वहां दोनों आरोपी मिले जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



-----------



मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- लोगेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed