सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Encounter between police and criminals in Ambala

Ambala: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों के पांव में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा (अंबाला) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचान उधम सिंह (28) और दूसरे की पहचान ऋतिक (19) के रूप में हुई है।

Encounter between police and criminals in Ambala
गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बराड़ा की करनाल कॉलोनी में 28 मई को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट और स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के साथ बुधवार देर शाम पुलिस व सीआईए नारायणगढ़ की मुठभेड़ हो गई। बराड़ा फ्लाईओवर (रेलवे पुल) के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके कब्जे से दो देसी तमंचे भी बरामद किए हैं। वहीं, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड और इनका तीसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Trending Videos


सीआईए नारायणगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 मई को 70 वर्षीय विद्या देवी के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटने वाले आरोपी इलाके में ही घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए और पुलिस टीम ने बराड़ा रेलवे पुल के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग का प्रयास किया। गनीमत रही कि बदमाशों के तमंचे से गोली नहीं चली। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचान उधम सिंह (28) और दूसरे की पहचान ऋतिक (19) के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे फरार साथी और मास्टरमाइंड दिलीप सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed