सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Theft worth lakhs at Air Force Sergeant vacant house

Bahadurgarh: एयरफोर्स सार्जेंट के सूने मकान में लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 27 May 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

चोर घर से करीब 3.06 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायल, चुटकियां व करीब 430 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए।  

Bahadurgarh Theft worth lakhs at Air Force Sergeant vacant house
bahadurgarh police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ के वेदान्त नगर परनाला रोड स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने मकान का मुख्य गेट खुला देखा और इसकी सूचना मकान मालिक को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में वेदान्त नगर निवासी अभिषेक कौशिक ने बताया कि वह भारतीय वायुसेना पुलिस में सार्जेंट के पद पर जोरहाट (असम) में तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी दिल्ली सरकार में अध्यापिका हैं। 13 मई को उनकी पत्नी और माता घर को ताला लगाकर जोरहाट चली गई थीं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान का मुख्य गेट खुला हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपने मामा विजय शर्मा को घर भेजा। घर पहुंचने पर अलमारी और संदूक खुले मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक कौशिक ने बताया कि चोर घर से करीब 3.06 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायल, चुटकियां व करीब 430 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। मकान करीब 12-13 दिनों से बंद था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed