{"_id":"6a2c0c858f93d9b951022731","slug":"suspicious-death-of-a-young-man-near-kmp-in-bahadurgarh-brother-suspects-murder-case-registered-against-four-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: KMP के पास युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका; चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: KMP के पास युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका; चार लोगों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक नितिन के बड़े भाई ने उसके साथ काम करने वाले 4 युवकों के खिलाफ आसौदा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक नितिन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर आसौदा क्षेत्र के निकट एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला रहस्यमय बन गया है। जहां एक ओर उसके साथियों का कहना है कि युवक केएमपी के पुल पर किसी पिकअप टक्कर से घायल हुआ और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। वहीं, युवक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ जिले का रहने वाला था मृतक
मृतक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की तहसील इगलास के गांव कनैतपुर के रहने वाले नितिन कुमार (20) थे। पुलिस को दी शिकायत में उसके बड़े भाई विनय कुमार पुत्र पिंकेश कुमार ने बताया कि नितिन 8 मई 2026 से राजस्थान के डीग निवासी मनीष कुमार के माध्यम से गुरुग्राम जिले के गांव राठीवास निवासी धर्मेंद्र पुत्र हवा सिंह के यहां कार्यरत थे। वे फिलहाल बहादुरगढ़ में वाई-फाई का काम करते थे।
विनय ने बताया था कि 11 जून की रात करीब 10:28 बजे धर्मेंद्र की टीम में काम करने वाले अभिजीत ने फोन कर सूचना दी कि नितिन गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज बहादुरगढ़ में चल रहा है। सूचना मिलने पर वीरेंद्र कुमार और दीपक बहादुरगढ़ पहुंचे तो नितिन सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में मिला। आरोप है कि उस समय धर्मेंद्र अस्पताल से जा चुका था और मनीष को वहीं छोड़ गया था।
विज्ञापन
विनय कुमार ने बताया कि रात 11:28 बजे काफी प्रयासों के बाद नितिन के मोबाइल नंबर पर संपर्क हुआ। फोन पर सुमित, शिव और मनीष ने बताया कि वे सभी धर्मेंद्र के साथ काम खत्म करने के बाद रात करीब नौ बजे केएमपी अंडरपास के नीचे रुके हुए थे। इसी दौरान नितिन गाड़ी से उतरकर केएमपी पर घूमने चला गया, जहां किसी पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। घायल नितिन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई ने कराया हत्या का मामला दर्ज
हालांकि मृतक के भाई विनय कुमार ने इस घटनाक्रम पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र, सुमित, शिव और मनीष ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है तथा मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके भाई की मौत के बाद शव को अस्पताल में छोड़ दिया गया और बाद में परिजनों को सूचना दी गई।
आसौदा थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि विनय कुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इसके लिए केएमपी से सीसीटीवी फुटेज ली जाएगी।