सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth's Body Found in Fields in Karnal; Allegations of Murder Involving Acid Attack on Face

Karnal: खेतों में मिला युवक का शव, चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या का आरोप; घर से बुलाकर ले गए थे युवक

संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (करनाल) Published by: Naveen Updated Tue, 26 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों का कहना है कि पहले भी 20 से 25 लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था, जिसको लेकर अदालत में मामला भी चला, लेकिन आरोपी बरी हो गए थे। इसके बाद से लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।

Youth's Body Found in Fields in Karnal; Allegations of Murder Involving Acid Attack on Face
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को एक युवक का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर तेजाब डाला गया था और शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने कुछ युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने और पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंद्री के सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



मृतक की पहचान इंद्री क्षेत्र के गांव चुरनी जागीर निवासी 22 वर्षीय बॉबी के रूप में हुई है। उसका शव नन्हेड़ा गांव के पास खेतों में पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह संगोहा गांव के कुछ युवक बॉबी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। बॉबी ने परिवार को बताया था कि वह पास में ही जा रहा है और जल्द लौट आएगा, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर पुलिस ने सूचना दी कि नन्हेड़ा गांव के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos




मृतक के भाई प्रिंस का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बॉबी के चेहरे पर तेजाब डाला गया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। शव खेतों में फेंका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि संगोहा गांव के कुछ युवकों के साथ बॉबी की करीब डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। इस दौरान उस पर तीन बार हमला भी किया गया, लेकिन हर बार वह बच निकला।

परिजनों का कहना है कि पहले भी 20 से 25 लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था, जिसको लेकर अदालत में मामला भी चला, लेकिन आरोपी बरी हो गए थे। इसके बाद से लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले ही बॉबी को जान से मारने की धमकी दी थी और अब उसी धमकी को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed