{"_id":"6a1de89c373da8b0980673d6","slug":"faults-cause-power-outages-with-up-to-900-complaints-daily-karnal-news-c-18-knl1018-918847-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फाल्ट से गुल हो रही बिजली, रोजाना 900 तक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फाल्ट से गुल हो रही बिजली, रोजाना 900 तक शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। शहर में लंबे बिजली कटों की समस्या भले पहले की तुलना में कम हुई हो लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानियां अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। बिजली निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, इन दिनों रोजाना 800 से 900 तक शिकायतें कंट्रोल रूम और शिकायत केंद्रों पर पहुंच रही हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें लोकल फाल्ट, जंपर टूटने, तारों में खराबी, ट्रांसफार्मर संबंधी दिक्कतों और लो-वोल्टेज से जुड़ी होती हैं।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड के कारण कई क्षेत्रों में तकनीकी खराबियां सामने आ रही हैं। हालांकि निगम की टीमें शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रही हैं लेकिन कई मामलों में फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में दो से तीन घंटे तक का समय लग जाता है।
करनाल जिले के सेक्टर 4 निवासी रमिंदर ने बताया कि रोजाना उनके इलाके में फाल्ट आने के चलते दो-दो घंटे तक आपूर्ति नहीं मिलती। दयाल सिंह कॉलोनी निवासी संचित ने बताया कि उनके यहां वोल्टेज कम आने की दिक्कत लगातार आ रही है, इसका अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
निगम के आंकड़ों के अनुसार शाम के समय बिजली की खपत बढ़ने पर शिकायतों की संख्या भी बढ़ जाती है। कई बार एक ही फीडर से जुड़े क्षेत्रों में एक साथ कई शिकायतें आने से बहाली कार्य प्रभावित होता है। सबसे अधिक शिकायतें पुराने इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से प्राप्त हो रही हैं।
हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान के कारण कई जगह बिजली लाइनों और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तेज गर्मी के चलते ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहा लोड भी फाल्ट की बड़ी वजह बन रहा है। निगम ने मरम्मत टीमों की संख्या बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
-- -
उपभोक्ताओं को त्वरित राहत देने का दावा
बिजली निगम अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह का कहना है कि अधिकांश शिकायतों का समाधान निर्धारित समय के भीतर किया जा रहा है। निगम लगातार नेटवर्क को मजबूत करने और फाल्ट की संख्या कम करने के प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद बढ़ती गर्मी और बढ़ते लोड के कारण लोकल फाल्ट उपभोक्ताओं की परेशानी का प्रमुख कारण बने हुए हैं।

Trending Videos