{"_id":"56ec59bb4f1c1bca3b8b4e71","slug":"munak-head-security-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनक हेड की सुरक्षा बीएसएफ के हवाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनक हेड की सुरक्षा बीएसएफ के हवाले
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभावित जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मूनक हेड से दिल्ली जाने वाले पानी में कोई रुकावट पैदा न कर सके, इसलिए मूनक हेड पर बीएसएफ तैनात कर दी गई है। इसके अलावा, जिले की अन्य नहरों पर भी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। तालमेल बनाए रखने के लिए सुरक्षा के लिए संयुक्त कमेटी बनाई गई, जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि आरक्षण नहीं मिलने पर जाट समुदाय के लोगों ने दोबारा से आंदोलन की चेतावनी दी हुई है। प्रशासन को आशंका है कि मूनक हेड पर जाट समुदाय के लोग दिल्ली जाने वाले पानी को रोकने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं। प्रशासन ने मूनक एस्केप, पिचौलिया हेड तथा हांसी ब्रांच पर बीएसएफ के जवान व पुलिस तैनात किए हैं और 24 घंटे निगरानी के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा, सिंचाई विभाग के विश्राम गृह पर पीडब्ल्यूडी, हेल्थ, नहरी विभाग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले ही मिट्टी के कट्टे भरने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं विश्राम गृह पर एंबुलैंस, जेसीबी मशीन व अन्य वाहन खड़े कर दिए गए हैं।
मूनक हेड से टर्न किया था पानी एस्केप नहर में
लगभग एक माह पहले आरक्षण आंदोलन में जाट समुदाय के लोगों ने दिल्ली में जाने वाले पानी को रोकने की तैयारी कर ली थी। मूनक हैड पर भारी सं या में आंदोलनकारी एकत्रित हो गए थे। दिल्ली में जाने वाले पानी को रोकने की जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली तो भारी संख्या में सेना व पुलिस बल तैनात किया गया था। आंदोलनकारियों ने मूनक हैड का पानी एस्केप नहर में टर्न कर दिया था।
विज्ञापन
मूनक नहर में बह रहा 4700 क्यूसिक पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मूनक नहर में पानी का पूरा उफान है और लगभग 4693 क्यूसिक पानी बह रहा है, जो कि तीन नहरों से अलग-अलग जगहों पर पानी भेजा जा रहा है। हांसी ब्रांच में 3400 क्यूसिक, दिल्ली पेरलर नहर में 643 क्यूसिक और सीएलसी में 650 क्यूसिक पानी बह रहा है। मूनक एस्केप, गोहाना, गोली रजवाहे में फिलहाल पानी बंद किया गया है।
हर स्थिति से निपटने को तैयार : एसपी
एसपी पंकज नैन का कहना है कि जिले में पुरी तरह से शांति है और किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं है, फिर भी पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मूनक हेड समेत अन्य नहरों पर बीएसएफ और पुलिस तैनात की गई है। हम लगातार पीस कमेटियों के संपर्क में हैं और लोगों से भाईचारे की अपील कर रहे हैं।