{"_id":"56e1b7844f1c1b53438b456f","slug":"board-exam-hindi-news-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में जमकर नकल, बोर्ड के सब दावे फेल, अधिकारी चुप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में जमकर नकल, बोर्ड के सब दावे फेल, अधिकारी चुप
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बोर्ड के सब दावे फेल हो रहे हैं और परीक्षा केंद्रों में जमकर नकल चल रही है। नकलचियों के आगे प्रशासन द्वारा लगाई धारा 144 व ग्राम पंचायतों का सहयोग भी काम नहीं आ रहा। वहीं सरेआम हो रही नकल के चलते बोर्ड के प्रबंधों पर सवाल खड़े हो गए हैं। बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारी इन सबके बीच चुप हैं। वे केवल नकल रोकने का दावा ही कर रहे हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा चल रही है। दोनों कक्षाओं में परीक्षा के दौरान बाहरी तत्वों का दखल दखल सरेआम देखा जा सकता है। परीक्षा केंद्रों में दूर से नकल डालते हुए देखे जा सकते हैं और केंद्र के अंदर परीक्षार्थी भी नकल करने में लगे हुए हैं। अमर उजाला माई सिटी टीम ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति को देखा। वे सब नकल के तरीकों व नकल कराने वालों के हौसलों को देखकर हैरान रह गए। बाहरी तत्व केंद्रों की छतों पर पहुंचकर नकल कराने में लगे हुए हैं और पुलिस व सरकारी तंत्र मूक दर्शन बनकर सब कुछ देख रहा है।
प्रशासन व बोर्ड के ये हैं दावे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा में नकल रोकने के दावे किए गए थे। प्रशासन द्वारा तो केंद्र व उनके आसपास धारा 144 लगाई गई है। जिसके तहत धारा तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन परीक्षा केंद्रों के आसपास ही नहीं परीक्षा के दौरान छतों पर भी धारा का सरेआम टूट रही है। केंद्रों पर तैनात शिक्षा विभाग व पुलिस का स्टाफ भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से चल रही है। उन्होंने वीरवार को डाहर, नारायणा, मनाना व वैश्य ब्वॉयज व गर्ल्स स्कूल समेत कई स्कूलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर परीक्षा शांतिपूर्वक मिली। उनके पास किसी तरह की शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
जयभगवान खटक, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

Trending Videos