सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five thousand reward announced on the accused of robbing a doctor

डॉक्टर से लूटपाट के आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five thousand reward announced on the accused of robbing a doctor
विज्ञापन
रोहतक। हसनगढ़ गांव के अड्डे पर तीन दिन पहले क्लीनिक में घुसकर 40 हजार रुपये लूटने के आरोपी युवक पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज के बावजूद युवक पुलिस के हाथ नहीं आ सका हैं। एएसपी सांपला मेधा भूषण ने बताया कि नौ अप्रैल को डॉक्टर अरुण ने शिकायत दी थी कि शाम करीब पौने आठ बजे वे घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एक युवक क्लीनिक के अंदर आया और हथियार दिखाकर करीब 40 हजार रुपये छीनकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी कैमरों मे युवक दिखाई दे रहा है। रोहतक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस संबंध में सांपला थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 7082999125 या पुलिस कंट्रोल रूम रोहतक को मोबाइल नंबर 9996464100 पर सूचना दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed