{"_id":"6a19fad9f90f08eb790de9fa","slug":"scooty-riders-mother-in-law-dies-in-a-collision-with-a-vehicle-daughter-in-law-injured-rohtak-news-c-17-roh1020-864130-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पूर्व सैनिकों ने कोटा व्यवस्था में बदलाव का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पूर्व सैनिकों ने कोटा व्यवस्था में बदलाव का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
28-रोहतक के सेक्टर 4 पूर्व सैनिक संघ भवन में बैठक करते पूर्व सैनिक संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोहतक। पूर्व सैनिकों के लिए सर्विस में कोटा वर्टिकल होना चाहिए। किसी प्रकार की कैटेगरी में विभाजित नहीं करना चाहिए ताकि सैनिक कोटे का लाभ केवल सैनिक ही उठा सकें। यह मांग सरकार से पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को संघ की बैठक के दौरान की है।
हरियाणा पूर्व सैनिक संघ की इस बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद चार प्रमुख प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तैयार किया गया।
कैप्टन जगवीर मलिक ने बताया कि रोहतक जिला मुख्यालय पर पूर्व सैनिकों से जुड़े सभी संस्थानों जैसे सीएसडी कैंटीन, ईसीएचएस, स्टेशन हेडक्वार्टर, जिला सैनिक बोर्ड और डीपीडीओ के लिए एकीकृत भवन बनाने की मांग की गई है, ताकि पूर्व सैनिकों को अलग-अलग स्थानों पर न जाना पड़े।
विज्ञापन
इसके अलावा संघ ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से कराने, तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में वॉर मेमोरियल के पास लंबित विजय द्वार का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की भी मांग उठाई। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य कैप्टन बलवान अहलावत, सूबेदार बीएस मलिक, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Trending Videos