सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35% subsidy will be given for setting up food processing unit

खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगी 35 फीसदी की सब्सिडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
35% subsidy will be given for setting up food processing unit
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को डीसी गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सदस्य सचिव दीपक नरवाल ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण संबंधित इकाई स्थापित करने और उसका विस्तार करने के लिए सरकार की ओर से 35 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना के लिए आवेदक को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक इससे संबंधित जानकारी के लिए जिला एमएसएमई केंद्र या जिला उद्योग केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से यमुनानगर को ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत मैंगो प्रोसेसिंग से संबंधित नई इकाई लगाने पर 35 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस स्कीम के तहत अब तक कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं । इसमें से 10 आवेदन आवेदक द्वारा दस्तावेज पूरे न किए जाने के कारण लंबित हैं और 07 आवेदन बैंक को भेजे जा चुके हैं। उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने कमेटी के सभी सदस्यों को हिदायत दी है कि वे जिले में उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण में सूक्ष्म उद्यमों से जुडे़ सभी उद्यमियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने जिला यमुनानगर में आम से जुडे़ व्यवसाय करने वाले कृषकों की सूची उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed